वाटिकन सिटी, शनिवार, 29 मार्च 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार
29 मार्च को कुल 9 भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित कर ईश्वर से दूर होने के ख़तरे के
अवगत कराया। उन्होंने इतालवी भाषा में लिखा, " हम जिस समाज में जीवन यापन करते हैं
उसमें ईश्वर के लिए कोई खाली जगह निर्धारित नहीं है जिसके कारण दिन प्रतिदिन यह हमारे
हृदय को चेतन सुन्य कर देता है।" संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा
के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी
प्रेषित किया गया। वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित करीब 35 अन्य भाषाओं में भी सं पापा
के ट्वीट का अनुवाद कर प्रसारित किय गया। विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों
की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत
पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।