2014-03-27 14:43:12

चालीसा काल कृपा का काल


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार 27 मार्च 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 27 मार्च को चालीसा काल पर एक ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने इतालवी भाषा में लिखा, "चालीसा काल कृपा का काल है, यह मन-परिवर्तन तथा बपतिस्मा संस्कार को पूर्णतया जीने का एक अवसर है।"

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित करीब 35 अन्य भाषाओं में भी सं पापा के ट्वीट का अनुवाद कर प्रसारित किय गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.