2014-03-22 15:22:01

येसु हमारी आशा


वाटिकन सिटी, शनिवार, 22 मार्च 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने 22 मार्च शनिवार को, आशा पर ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने संदेश में लिखा, "येसु हमारी आशा हैं, हमें उनके मुक्तिदायी प्यार से न बुराई और न मृत्यु, कुछ भी अलग नहीं कर सकता है।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।
विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.