2014-03-21 13:52:15

बीमारी और मृत्यु


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार 21 मार्च, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने 21 मार्च शुक्रवार को, ‘बीमारी और मृत्यु ’ पर अपना ट्वीट संदेश प्रेषित किया।

उन्होंने ट्वीट पर लिखा, "बीमारी और मृत्यु के बारे में बातें करना वर्जित नहीं है, हमें चाहिये कि हम इन सच्चाइयों का सामना येसु की उपस्थिति में करें।"

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.