2014-03-14 14:17:02

प्राधिधर्माध्यक्ष के निधन पर संत पापा शोकित



वाटिकन सिटी, शुक्रवार 14 मार्च, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने पोर्तगाल के लिस्बन के सेवानिवृत्त प्राधिधर्माध्यक्ष (पैट्रियार्क) होसे दा क्रूज़ पोलिकारपो की मृत्यु पर तार संदेश प्रेषित कर शोक व्यक्त किया है। प्राधिधर्माध्यक्ष का निधन 13 मार्च बृहस्पतिवार को हो गया।

संत पापा फ्राँसिस की ओर से भेजे गये तार संदेश में वाटिकन सिटी के सेक्रटरी ऑफ़ स्टेट कार्डिनल पियेतरो पारोलिन ने कहा कि संत पापा पैट्रियार्क पोलिकारपो के आकस्मिक निधन पर प्रार्थनापूर्ण सामीप्य प्रकट करते हैं।

संत पापा ने पैट्रियार्क पोलिकारपो द्वारा काथलिक कलीसिया को दिये गये विभिन्न सेवाओं और योगदानों के लिये अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

उन्होंने कहा कि प्राधिधर्माध्यक्ष एक भले चरवाहे और सत्य के पथ पल चलने वाले उत्साही सेवक थे। उन्होंने अपना सारा जीवन ईश्वर प्रदत्त गुणों द्वारा ईशप्रजा की सेवा और अपने सहधर्माध्यक्षों को प्रेरित करने के लिये समर्पित किया।

संत पापा ने कहा कि वे पैट्रियार्क पोलिकारपो की उदारता और उनकी सेवा के लिये ईश्वर को धन्यवाद देते हैं विशेष करके पोर्तुगीज़ कैथोलिक युनिवर्सिटी में उनकी सेवा अनुकरणीय रही।

कार्डिनल होसे दा क्रूज़ पोलिकारपो का जन्म 26 फरवरी 1936 को लिसबन के अलवोरनिन्हो में हुआ था। 15 अगस्त सन् 1961 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था। सन् 1988 से 96 तक उन्होंने यूनिवर्सिटी के रेक्टर के रूप में अपनी सेवायें दीं।

सन् 1978 में वे लिसबन के सहायक धर्माध्यक्ष बनाये गये। सन् 1998 में कार्डिनल अन्तोनियो रिबिएरो के उत्तराधिकारी बनकर पैट्रियार्क का दायित्व संभाला और सन् 1999 से लेकर सन् 2005 तक पोर्तुगाल धर्माध्यक्षीय समिति के अध्यक्ष बनाये गये और दो कार्यकाल तक उसकी अगवाई की।

संत पापा जोन पौल द्वितीय ने सन् 2001 में उन्हें कार्डिनल बनाये गये थे। 18 मई 2013 को कार्डिनल ससम्मान सेवानिवृत्त हुए था।













All the contents on this site are copyrighted ©.