2014-03-13 16:08:20

प्रार्थना का आग्रह


वाटिकन सिटी, शनिवार, 13 मार्च 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने 13 मार्च बृहस्पतिवार को, रोम धर्मासन के परमधर्माध्यक्ष पद पर एक वर्ष पूरा होने पर सभी लोगों से प्रार्थना का आग्रह करते हुए ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने ट्वीट पर लिखा, "कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।
विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.