2014-03-07 12:34:41

आनन्द का स्रोत


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 7 मार्च 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने 7 मार्च शुक्रवार को ‘आनन्द के स्रोत’ विषय पर ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने ट्वीट पर लिखा, " हमारे आन्तरिक आनन्द के स्रोत ख्रीस्त हैं: उनके साथ रहने, उनके साथ चलने तथा उनके शिष्य बने रहने से हमें आनन्द की प्राप्ति होती है।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।
उधर हिन्दी के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित अन्य करीब 35 भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट संदेश को अनुवाद कर पूरे विश्व में प्रसारित किया गया।
विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.