2014-03-03 13:45:37

सफल विवाह


वाटिकन सिटी, सोमवार 3 मार्च 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने 3 मार्च सोमवार को सफल विवाह पर अपना ट्वीट संदेश प्रेषित किया।

संत पापा ने कहा कि सफल विवाह क्या है? येसु से संयुक्त होना जो प्रेम को नया करता और हर विपत्ति को पार करने की शक्ति देता है।

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

उधर हिन्दी के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित अन्य करीब 35 भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट संदेश को अनुवाद कर पूरे विश्व में प्रसारित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।






















All the contents on this site are copyrighted ©.