2014-02-27 14:48:54

ख्रीस्त में विश्वास धर्मों के प्रति सम्मान हेतु प्रेरित करता


मुम्बई, बृहस्पतिवार, 27 फरवरी 2014 (एशियान्यूज़): नई दिल्ली के ऐतिहासिक इस्लामिक विश्वाविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया में व्यख्यान करते हुए अमरीका के पुरोहित एवं धर्मों के विश्व संसद के पूर्व सदस्य फादर लियो लेदेफेब्रे ने कहा कि पाकिस्तान के साथ पुनर्मिलन को प्रोत्साहन कर तथा काश्मिर की स्थिति को सुलझा कर भारत अंतरधार्मिक वार्ता को महान योगदान दे सकता है।
उन्होंने एशिया न्यूज़ से कहा कि यह विश्वव्यापी स्तर पर साकारात्मक प्रभाव डालेगा तथा संवाद के लिए प्रेरणा का अदभुद आदर्श सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा,"येसु ख्रीस्त में मेरा विश्वास अन्य धर्मों की परम्पराओं के प्रति सम्मान एवं उनके अनुयायियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाये रखने के लिए प्रेरित करता है। दुर्भाग्य से आज कई धर्मों की परम्पराएँ एक-दूसरे से सौहार्द नहीं रख पाते हैं, कई अमेरिकियों की धारणा भी अन्य धर्मों के प्रति ग़लत है।"
शिकागो महाधर्मप्रांत के फादर लेफेब्रे अंतर धार्मिक वार्ता से संलग्न हैं। वे ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय में ईशशास्त्र के प्रोफ़ेसर हैं तथा विश्व धर्म संसद के सदस्य रह चुके हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने एक भाषण भी पेश किया जिसमें उन्होंने ख्रीस्तीयों एवं मुस्लमानों के बीच संबंध पर संत पापा पौल 6 वें के विचारों पर प्रकाश डाला।








All the contents on this site are copyrighted ©.