2014-02-18 12:21:49

मुम्बईः मदर तेरेसा आश्रम को प्रशासन ने दिया भूमि अधिग्रहण का नोटिस


मुम्बई, 18 फरवरी सन् 2014 (एशियान्यूज़): मुम्बई में उदारता के मिशनरी धर्मसंघ द्वारा बेसहारा लोगों के लिये संचालित मदर तेरेसा आश्रम के मालिकों को स्थानीय सरकार ने एक नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि सड़क चौड़ी करने के लिये आश्रम की साढ़े तीन मीटर वर्ग ज़मीन जब्त कर ली जायेगी।
ज़मीन जब्त करने का कारण यातायात समस्या बताया गया जबकि सामाजिक कार्यकर्त्ताओं एवं आश्रम का संचालन करनेवाली धर्मबहनों का कहना है कि यातायात की समस्या रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द है उनके आश्रम के निकट नहीं।
"कार्डिनल ग्रेशियस बेसहारा आश्रम" की अध्यक्षा धर्मबहन सि. प्राक्सी ने एशिया समाचार को बताया, "इस आश्रम में इस समय 70 बेसहारा महिलाएँ हैं। यदि प्रशासन ज़मीन जब्त कर ली गई तो इससे आश्रम स्थित मरियम प्रार्थनालय, आठ वृक्ष एवं पानी की एक हौज़ नष्ट हो जायेगी। साथ ही एम्बुलेंस आने जाने का द्वार भी बन्द हो जायेगा।
धर्मबहनों का आश्रम सेक्रेड हार्ट गिरजाघर की ज़मीन पर बना है। गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर वेरनॉन आग्विलार ने एशियान्यूज़ को बताया कि सन् 1983 में भी सड़क को चौड़ा करने के लिये, गिरजाघर, 58 मीटर वर्ग ज़मीन दे चुका है। उन्होंने कहा कि गिरजाघर के परिसर में 150 वर्ष प्राचीन एक क्रूस की प्रतिमा है जिसे प्रशासन हटाना चाहता है।
मदर तेरेसा के सहयोगी मान्यवर नेरेऊस रॉडरिक्स ने बताया कि ज़मीन सेक्रेड हार्ट गिरजाघर की है जिसपर आश्रम की स्थापना मदर तेरेसा द्वारा सन् 1962 ई. में की गई थी। इस आश्रम के साथ मदर तेरेसा का खास रिश्ता रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.