2014-02-17 20:11:55

येसु पीड़ितों के निकट


वाटिकन सिटी, वाटिकन सिटी, सोमवार 17 फरवरी, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने 17 फरवरी शुक्रवार को आशा बनाये रखने पर अपने ट्वीट संदेश प्रेषित करते हुए कहा, " बीमार भाइयों एवं बहनो आप अपना विश्वास कदापि न कमजोर करें विशेष करके जब आपका दुःख असहनीय हो और इसका अन्त नहीं होता प्रतीत हो, येसु आपके करीब हैं।"

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

उधर हिन्दी के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित अन्य करीब 35 भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट संदेश को अनुवाद कर पूरे विश्व में प्रसारित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.