2014-02-15 16:07:26

पेराम्बूल में माता मरिया की प्रतिमा


चेन्ननाई, शनिवार, 15 फरवरी 2014 (उकान):चेन्नाई के पेराम्बूल में स्थित लूर्द की माता मरिया की एक गुफा में स्थापित माता मरिया की प्रतिमा के टिमटिमाने की खबर सुन दर्शन हेतु हज़ारों श्रद्धालु एकत्र हुए।
114 वर्षों पुरानी विदेश से लायी गयी मरिया की इस प्रतिमा को 75 वर्षों पूर्व स्थापित किया गया था।
ख़बर फैलने के पश्चात् शहर के रह कोने से लोग एकत्र होने लगे जिसके कारण पुलिस को भीड़ संभालनी पड़ी। भक्तगणों ने भजन एवं प्रार्थना करते हुए माता मरिया की प्रतिमा का दर्शन किया।
वैसरपादी वासी काल्पना ने कहा, "यह एक चमत्कार है शायद वे चाहती हैं कि लोग उन्हें जाने कि वे सिर्फ पत्थर की मूर्ति नहीं किन्तु जीवित हैं।"
विदित हो कि फ्राँस के लूर्द नगर में माता मरिया ने बीमार बच्ची बेर्नादेत को दर्शन दिये थे।
इस दर्शन की घटना ने न केवल स्थानीय विश्वासियों को प्रभावित किया है किन्तु विदेशों से भी काफी लोगों की उत्साहित प्रतिक्रिया इंटरनेट के माध्यम से दिखाई पड़ रही है।








All the contents on this site are copyrighted ©.