2014-02-10 13:02:09

पुरोहितों का दायित्व


वाटिकन सिटी, सोमवार 10 फरवरी, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने 10 फरवरी सोमवार को पुरोहितों के दायित्व पर अपने ट्वीट संदेश प्रेषित करते हुए कहा, " हम प्रार्थना करें ताकि पुरोहित के रूप में अपने को उदारता और अप्रकट बलिदान द्वारा लोगों के लिये समर्पित हों।"

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

उधर हिन्दी के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित अन्य करीब 35 भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट संदेश को अनुवाद कर पूरे विश्व में प्रसारित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.