2014-02-10 13:04:19

ओडिशा में नाव डूबी, 26 की मौत-5 लोग लापता


भुवनेश्वर, ओडिशा के हीराकुंड बांध में नाव डूबने से 26 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग लापता हैं। ये हादसा महानदी पर बने हीराकुंड बांध में रविवार दोपहर को हुआ।
नाव में करीब सवा सौ यात्री सवार थे, जिनमें से 90 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नाव में सवार सभी लोग संबलपुर के लायंस क्लब के थे और अपने परिवार के साथ पिकनिक पर आए थे।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया है, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव बांध के बीचोंबीच एक नुकीली चीज से टकराई और उसमें पानी घुसने से डूब गई।
नाव पर सवार लोगों ने पानी बाहर निकलने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना पर अफसोस जताया है।
उन्होंने घोषणा की कि हादसा पीड़ितों के इलाज का खर्च उनकी सरकार वहन करेगी।












All the contents on this site are copyrighted ©.