माननीय जोसेफ कैन्नूर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त
वाटिकन सिटी, शनिवार, 1 फरवरी 2014 (वीआर सेदोक): काथलिक कलीसिया के परमधर्मगुरु संत
पापा फाँसिस ने 1 फरवरी को वेरापोली महाधर्मप्रांत के विकर जेनेराल माननीय वादाकुमथाला
अलेक्स जोसेफ को भारत स्थित कैन्नूर धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त
धर्माध्यक्ष वादाकुमथाला अलेक्स जोसेफ का जन्म 14 जून सन् 1959 ई. को वेरापोली महाधर्मप्रांत
के एरनाकूलम जिला स्थित पनंगल मरादू गाँव में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई संत जोसेफ
लघुगुरुकुल एरनाकूलम तथा गुरुकुल पूणे से पूरी की। उनका पुरोहिताभिषेक 19 दिसम्बर 1984
ई. को वेरापोली महागिरजाघर में सम्पन्न हुआ था। पुरोहिताभिषेक के पश्चात उन्होंने
वेरापोली पल्ली तथा संत फिलोमिना कूनाम्माभू में सहायक पल्ली पुरोहित का कार्यभार संभाला।
डॉक्ट्रेट की पढ़ाई रोम उन्होंने स्थित उर्बयन विश्वविध्यालय से पूरी की। अध्ययन समाप्त
करने के पश्चात् वे स्वास्थ्य सेवा संबंधी परमधर्मपीठीय समिति के कार्यालय में सेवारत
हुए। उसके बाद वे सी. बी. सी. आई के स्वास्थ्य विभाग के महासचिव नियुक्त हुए। सन् 2011
ई. में वे वेरापोली महाधर्मप्रांत के विकर जेनेरल नियुक्त किये गये थे। कैन्नूर धर्मप्रांत
वेरापोली महाधर्मप्रांत के अंतर्गत आता है। इसका क्षेत्रफल 4,988 वर्ग किलो मीटर और वहाँ
की आबादी लगभग 2,772 लाख है जिनमें से काथलिकों की जनसंख्या करीब 50,768 है। धर्मप्रांत
में 59 पल्लियाँ, 122 पुरोहित 112 धर्मसमाजी बंधु एवं 580 धर्मबहनें सेवारत हैं। कैन्नूर
धर्मप्रांत 15 मई सन् 2012 ई. में धर्माध्यक्ष वर्गिस चेक्कालाकल के कलीकट में स्थांतरण
से ही रिक्त था।