2014-02-01 14:41:50

जीवन में हताश और निराश न हो


वाटिकन सिटी, शनिवार, 1 फरवरी 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने 1 फरवरी को 9 विभिन्न भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित कर जीवन में हताश और निराश न होने की सलाह दी।
उन्होंने अंग्रेजी भाषा में ट्वीट पर लिखा, "कभी-कभी हम अपने पापों के भार से दब कर उदास हो जाते हैं। हम हतोत्साहित न हों क्योंकि इस भार को उठाने एवं हमें शांति प्रदान करने हेतु ख्रीस्त हमारे पास आये हैं।"
संत पापा ने अंग्रेजी के अलावा इताली, पुर्तगाली, स्पानी, फ्रेंच, जर्मन, पोलिश, अरबी तथा लैटिन भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.