2014-01-20 13:14:25

संत पापा फ्राँसिस सलेशियन धर्मसमाजियों द्वारा संचालित आप्रवासी केन्द्र में


वाटिकन सिटी, सोमवार 20 जनवरी 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने अपने धर्माप्राँत रोम में अपने मेषपालीय दौरे के अन्तर्गत रविवार 19 जनवरी को सलेशियन धर्मसमाज द्वारा संचालित ‘सेक्रेड हार्ड ऑफ़ जीज़स’ पल्ली गये।

संत पापा ने यूखरिस्तीय बलिदान अर्पित करते हुए अपने प्रवचन में कहा, "आप येसु में भरोसा कीजिये जो किसी को निराश नहीं करता है।"

उन्होंने कहा कि येसु मेमने के रूप में अति कमोजार थे पर उन्होंने हमारे पापों को अपने ऊपर ले लिया।

संत पापा ने कहा, "जीवन की सफलता का रहस्य है येसु पर विश्वास करना और ईश्वर पर भरोसा रखना। "

विदित हो कि यह पल्ली रोम स्थित टर्मिनी के निकट है जहाँ सलेशियन धर्मसमाजियों ने आप्रवासियों के लिये एक केन्द्र खोला है जो सोमालिया, एरितरेया, गम्बिया, कैमेरून घाना, कोंगो, आइवरी कोस्ट, अफगनिस्तान ईराक, ईरान, कुरदिस्तान, मिश्र सीरिया, सुडान, पाकिस्तान और तुर्की तथा कई अन्य देशों के करीब 400 प्रवासियों का आश्रय है।

सलेशियन धर्मसमाजियों द्वारा संचालित इस केन्द्र में इतालवी भाषा, कम्प्यूटर क्लास, ड्राइविंग क्लास तथा रोम में कार्य करने के लिये उचित प्रशिक्षण दिये जाते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.