2014-01-15 11:58:32

हिक्कादुआः श्री लंका में बौद्ध चरमपंथियों ने दो गिरजाघरों पर किया आक्रमण


हिक्कादुआ, 15 जनवरी सन् 2014 (एशियान्यूज़): श्री लंका की पुलिस ने आठ बौद्ध मठवासियों सहित उन 24 व्यक्तियों का पता लगा लिया है जो देश के पर्यटन स्थल हिक्कादुआ में दो ख्रीस्तीय गिरजाघरों पर हमलों के लिये ज़िम्मेदार हैं।
बौद्ध मठवासियों के नेतृत्व में रविवार को दो गिरजाघरों पर हमले किये गये तथा उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। बौद्ध चरमपंथी गिरजाघरों को बन्द करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने केवलरी चर्च तथा असेम्बली ऑफ गॉड ख्रीस्तीय धर्मपन्थों के आराधना स्थलों पर तोड़ फोड़ मचाई तथा इनके भीतर रखे धार्मिक प्रतीकों एवं बाईबिल की प्रतियों को जला डाला।
हमलावरों का कहना है कि उक्त गिरजाघरों के पास इन्हें खुला रखने के लिये आवश्यक परमिट नहीं था। हालांकि, इन गिरजाघरों के पादरियों का कहना है कि उनके पास सभी आवश्यक परमिट हैं और बेवजह चरमपंथी उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.