2013-12-20 14:04:40

वाटिकन स्थित संत पेत्रुस प्रांगण में आत्म दाह का प्रयास


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 20 दिसम्बर 2013 (बीबीसी न्यूज़): वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में 19 दिसम्बर को एक 51 वर्षीय व्यक्ति ने आत्म दाह करने का प्रयास किया।
वाटिकन सूत्रों के अनुसार उस व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलने का प्रयास किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके शरीर का ऊपरी भाग अधिक जला हुआ है। उसे तत्काल अस्पताल ले लिया गया है।
वाटिकन सूत्रों के अनुसार आत्म दाह के प्रयास के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।
अधिकारियों ने सूचना दी कि एक जेस्विट फादर ने उस आग को अपने कपड़े से बुझाने का प्रयास किया था। बाद में पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया किन्तु आग पर काबू पाने के क्रम में उनके हाथ भी हल्के रूप से जल गये।
बताया गया है कि घटना स्थल के समीप अधिकारियों ने एक कागज के टुकड़े पर उस व्यक्ति की बेटी का फोन नम्बर पाया है।
ज्ञात हो कि वाटिकन सिटी में सन् 1998 ई. में ऐसी घटना घट चुकी है जब कलीसिया द्वारा समलैंगिकता की अनुमति नहीं मिलने पर अलफ्रेड ऑरमंदो ने आत्म दाह कर आत्म हत्या कर ली थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.