2013-12-19 11:20:27

18 दिसम्बर 2013


श्रोताओं के पत्र
पत्र. 11.12.13
प्रिय साहब,
मैं आपके उत्तम समाचार प्रस्तुति के लिए आप सभी को बधाई देता हूँ। रेडियो पर आपका सिगनल अच्छा है किन्तु अन्य प्रसारणों द्वारा थोड़ी बाधा भी है। आपके सूचनाप्रद एवं रंगीन वेब पेज के लिए धन्यवाद। कृपया वर्ष 2014 का कलैंडर, कोटपीन, चाभी रिंग आदि भेज दें।
मोहम्मद असलाम होस्साइन, फ्रेंड रेडियो क्लब, पातिर मोड़ नाउगाँव, बंगलादेश।
पत्र. 19.10.13
खूबसूरत सा एक पल कैसा बन जाता है। जाने कौन कब जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। कुछ लोग जिंदगी में मिलते हैं ऐसे जैसे कभी न टूटने वाले रिश्ते बन जाते हैं। ईश्वर आपको आशीष दे।
डॉ. हेमान्त कुमार, प्रियदर्शनी रेडियो लिसर्न्स क्लब के अध्यक्ष, गोराडीह, भागलपुर।

पत्र- 16.12.13
आदरणीय पिताजी प्रभु येसु के नाम में आप सबों का हार्दिक नमस्कार। आप के कार्यक्रम ‘नयी दिशाएँ’ में अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला के बारे में अच्छी जानकारी मिली। आप सभी को धन्यवाद|
विद्यानन्द राम दयाल, पियर्स मोरिसस।
पत्र 9.1213
अपने शत्रु को क्षमा करें, अपने विरोधी को सहन करें।
अपने मित्र को हृदय अर्पित करें, अपने ग्राहक को सेवा दें।
सभी के प्रति उदार हों, सभी बच्चों के लिए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करें।
अपने आप के प्रति सम्मान, क्रिसमस एक पवित्र अवसर है।
जो समस्त विश्व को प्रेम के एक सूत्र में बाँधता है।
अहिस्ते-अहिस्ते बर्फ गिरता है, हृदय को स्पर्श करता है।
यह प्यार एवं क्रिसमस गीतों के साथ आपके हृदय को आनन्द से भर दे।
ख्रीस्त जयन्ती मुबारक हो, यह अपने साथ आनन्द, मुस्कान एवं खुशी भर कर लाये।
राजेन्द्र कुमार, न्यू टाउन, येलाहंका, बंगलादेश।

पत्र.11.11.13
बड़ी हसीन और खूबसूरत होती हैं यादें...,भुलाने से भी नहीं भूलती हैं यादें, इंसान को पल भर के लिए मुस्कान दे जाती हैं यादें, कभी रुलाती और कभी हसाती हैं यादें, हर चीज मिट जताती हैं लेकिन नहीं मिटती हैं यादें। एक दिन हम नहीं रहेंगे एक दिन हम नहीं रहेंगे रह जायेगी सिर्फ हमारी ये यादें। ईश्वर आपको आशीष दे।
डॉ. हेमान्त कुमार, प्रियदर्शनी रेडियो लिसर्न्स क्लब के अध्यक्ष, गोराडीह, भागलपुर।








All the contents on this site are copyrighted ©.