2013-12-11 13:18:43

11 दिसम्बर 2013


श्रोताओं के पत्र
पत्र- 9.9.13
चेहरे की हँसी से हर गम को मिटा दो।
कम बोलो पर सब कुछ बता दो।
खुद न रूठो पर सबको मना लो।
यह जिंदगी है किसी के लिए जियो या जीना सिखा दो।
ईश्वर आपको आशीष दे।
डॉ. हेमान्त कुमार, भागलपुर के गोराडीह से प्रियदर्शनी रेडियो लिसर्न्स क्लब के अध्यक्ष।

पत्र- 9.12.13
पूज्य पिता जी प्रभु येसु के नाम में आप सबों का हार्दिक नमस्कार |
आप को यह जानकार खुशी होगी कि मेरे दो बेटे विकास कुमार आर्य और प्रकाश, बहु उल्या और नन्ही अलिशा सभी आगामी 23 दिसंबर 2013 को आप से मिलने वाटिकन आ रहे हैं| उन लोगों के सफल यात्रा के लिए प्रभु येसु से प्रार्थना करें|
विद्यानंद राम दयाल, पियर्स मोरिसस।

पत्र- 25.11.13
25 नवम्बर को पहली सभा में 41 मीटर पर ‘नई दिशाएँ’ के तहत सिस्टर उषा तिरकी जी ने फादर अंतोनी जी के साथ संत पापा के प्रति उनके अनुभव के विषय पर बातें किया, काफी पसंद आया। इसके लिए सिस्टर उषा तिरकी को धन्यवाद। साथ ही साथ चेतना जागरण के तहत ‘आमदनी आठन्नी खर्चा रूपया‘ शीर्षक से नाटक सुना जो मुझ काफी रोचक लगा। इसके लिए भी धन्यवाद। सुबह के प्रसारण आज काफी साफ सुनाई दे रहा है। वाटिकन भारती पत्रिका भेज दें।
रजनीश कुमार, बिहार स्थित मुजफ्फरपुर के परसा पाती, मध्यमाथ।
पत्र -6.12.13
नमस्कार, मैं वाटिकन रेडियो का बहुत पुराना श्रोता हुँ। कार्यक्रम बहुत अच्छे होते हैँ। दक्षिणी अफ़्रिका के प्रथम राष्ट्रपति नेलशन मडेला के निधन पर हम बहुत दुखी हैँ। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे।
कृपाराम कागा।

पत्र- 7.12.13
ये दुनिया सत रंगी है फूलों, तितलियोँ और ख़ुशबुओं से भरी
लेकिन इस सत रंगी दुनिया मेँ कहीं नहीं था एक अश्वेत रंग, एक काला गुलाब एक चंचल सुन्दर काली तितली और तब तक अधुरी थी रंगोँ की यह दुनिया आपने ही दुनिया को दिया अश्वेत रंग और यह दुनिया पहले से ज्यादा सुन्दर हो उठी। मानव समाज के महान योद्धा नेल्सन मंडेला को आखिरी सलाम!!!
डॉ. हेमान्त कुमार, भागलपुर के गोराडीह से प्रियदर्शनी रेडियो लिसर्न्स क्लब के अध्यक्ष।








All the contents on this site are copyrighted ©.