2013-12-05 15:16:30

संत पापा ने अपहृत धर्मबहनों के लिए प्रार्थना की अपील की


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 5 दिसम्बर 2013 (एशियान्यूज़): संत पापा फ्राँसिस ने सीरिया के मालौला स्थित संत थेकला मठ से, अपहरण के शिकार ऑथोडोक्स धर्मबहनों के लिए प्रार्थना की अपील की।
संत पापा ने 4 दिसम्बर को साप्ताहिक आमदर्शन समारोह के अवसर पर, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित करीब 60 हज़ार तीर्थयात्रियों से कहा, "धर्मबहनें दो दिनों पूर्व सशस्त्र अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिए गये। जारी संघर्ष के कारण अपहरण के शिकार धर्मबहनों एवं अन्य लोगों के लिए हम प्रार्थना करें। हम उन्हें माता मरिया के हाथों सिपुर्द करते हुए प्रार्थना करें एवं मिलकर शांति के लिए कार्य करें।"
ज्ञात हो कि सोमवार को सीरिया के मालौला स्थित संत थेकला मठ से 12 ऑथोडोक्स धर्मबहनों का अपहरण किया गया है।
‘एशियान्यूज’ के अनुसार मंगलवार को मठ की सुपीरियर ने जानकारी दी कि 12 धर्मबहनों को विपक्ष दल द्वारा अपहरण कर विद्रोह वाले शहर में लिया गया है।
एक अन्य मठ साइडनाया की मदर फेब्रोनिया नबहान ने कहा कि मठ से धर्मबहनों के साथ तीन अन्य महिलाओं को भी अपहरण किया गया है। जानकारी के अनुसार अपहृत सभी सुरक्षित हैं। सीरिया के लिए परमधर्मपीठ के राजदूत महाधर्माध्यक्ष मरिययो ज़ेनारी ने मंगलवार को बतलाया कि 12 धर्मबहनों को मलौला से यब्रूड लिया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.