2013-12-05 15:06:46

रोम परमधर्मपीठ के प्रेरितिक राजदूत ने कंधमाल का दौरा किया


भुनेश्वर, बृहस्पतिवार, 5 दिसम्बर 2013 (उकान): भारत के लिए रोम परमधर्मपीठ के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष सलवातोरे पेन्नाक्यो ने 28 से 29 नवम्बर तक उड़ीसा के कंधमाल जिले का दौरा किया।
हिन्दू रूढिवादी दल द्वारा सन् 2007 ई. में ईसाई विरोधी हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात करने हेतु प्रेरितिक राजदूत ने पहली बार उड़ीसा की यात्रा कीं।
उका समाचार के अनुसार महाधर्माध्यक्ष ने कंधमाल के एक बड़े विवाद स्थल राईकिया गाँव में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया।
विदित हो कि सन् 2007 ई. में 100 लोगों की जानें गयी थीं एवं 50,000 लोगों को विस्थापित होना पडा था।








All the contents on this site are copyrighted ©.