2013-12-04 15:28:31

समुन्दर सिंह का संत पापा से मिलने की संभावना


नयी दिल्ली, बुधवार, 4 दिसंबर, 2013 (उकान) संत पापा फ्राँसिस ने उस समुन्दर सिंह नामक उस व्यक्ति से मिलने की इच्छा जाहिर की है जिसने करीब 18 साल पहले एक समाज सेवी सिस्टर रानी मरिया की हत्या दिन-दहाड़े कर दी थी।

उक्त बात की जानकारी देते हुए परिवार के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष विन्चेन्सो पालिया ने बतलाया कि संत पापा ने रानी मरिया की हत्या पर बने वृत्तचित्र देखने के बाद समुन्दर सिंह से मिलने की उत्सुकता दिखलायी।

‘दि हार्ट ऑफ़ द मर्डरर’ अर्थात् ‘हत्यारा का ह्रदय’ नामक इस पुरस्कृत वृत्तचित्र का निर्माण ऑस्ट्रेलियन-इटालियन निर्देशक कैथरिन मकग्लिवरे ने किया है।

इस डॉक्यूमेन्टरी में हत्यारा सिंह का मन परिवर्तन और मृत सिस्टर रानी के परिवार द्वारा उस परिवार के एक सदस्य के रूप स्वीकार किया जाना को प्रभावपूर्ण तरीके से दिखलाया गया है।

उकान समाचार के अनुसार ‘कार्मेलाइट ऑफ़ मेरी इम्माक्यूलेट’ के एक पुरोहित स्वामी सदानन्द 12 वर्षों तक जेल की सजा काट रहे समुन्दर सिंह के आध्यात्मिक सलाहकार रहे हैं।

समाचार के अनुसार संत पापा से मिलने के लिये समुन्दर सिंह, सीएमआई पुरोहित सदानन्द और सिस्टर रानी मरिया की सिस्टर बहन अपने कागजात हासिल करने की प्रक्रिया में लगे हैं।

मालूम हो कि रानी मरिया के हत्यारे को उसके परिवारवालों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है। रानी मरिया की बहन ने समुन्दर सिंह को जेल में जाकर राखी बाँधी थी।
40 वर्षीय समुन्दर सिंह संत पापा से संभवित मुलाक़ात की ख़बर से उत्साहित है।

विदित हो कि रानी मरिया को संत बनाये जाने की प्रक्रिया सन् 2007 में आरंभ हुई और वह ‘ईश सेविका’रूप में जानी जाती है जो संत प्रकरण का पहला भाग है।

इटालियन ऑस्ट्रेलियन निदेशक ने बतलाया कि जब उन्होंने रानी मरिया की माँ को अपनी पुत्री के हत्यारे को चूमते देखा तो वे प्रभावित और द्रवित हुए और फिल्म बनाने को प्रेरित हुए।









All the contents on this site are copyrighted ©.