2013-12-03 14:43:00

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति संत पापा का शोक सन्देश


वाटिकन सिटी, मंगलवार 3 दिसम्बर 2013 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने ग्लासगो के क्लूथा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त कर एक शोक सन्देश प्रेषित किया किया है।
ग्रेट ब्रिटेन के लिए परमधर्मपीठ के अपोस्तोलिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष अंतोनियो मेन्निनी ने संत पापा फ्राँसिस की ओर से ग्लासगो के महाधर्माध्यक्ष फिलीप तरतालिया के नाम 2 नवम्बर को एक पत्र प्रेषित कर कहा, कि ग्लासगो में पुलिस हेलीकॉपटर दुर्घटना का समाचार सुन संत पापा बहुत दुःखी हैं। दुर्घटना में मृत्यु के शिकार लोगों को प्रभु की करुणा के सिपुर्द करते हुए वे उनकी आत्माओं की चिरशांति की मंगलयाचना करते तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु विनती करते हैं। संत पापा ने मृतको के प्रियजनों एवं ग्लासगो के समस्त लोगों को अपनी आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट की है।
विदित हो कि शुक्रवार को ग्लासगो में एक पुलिस हेलीकॉपटर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 9 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 12 गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.