सीरिया में पलायन जारी, लेबनान में शर्णार्थियों की संख्या करीब 812,000
बेरट, बृहस्पतिवार, 28 नवम्बर 2013 (एशियान्यूज़): सीरिया में युद्ध के कारण हज़ारों
लोगों का लेबनान, जॉडन, इराक एवं तुर्की आदि पड़ोसी देशों में पलायन जारी है। वर्ष सन्
2013 ई. के अंत में शरद ऋतु होने पर भी शरणार्थियों की संख्या अनुमानतः 3 मिलयन से अधिक
होने की संभावना है। ‘एशिया न्यूज़’ द्वारा प्राप्त ‘काथलिक नियर ईस्ट वेलफेर एसोसियेशन’(सी
एन ए डब्ल्यू) की रिर्पोट के अनुसार लेबनान में परिस्थिति और भी गंभीर है। विश्व बैंक
के अनुसार सन् 2011 ई. में शरणार्थियों के लिए लेबनान ने 2.6 बीलियन डॉलर खर्च किया है। लेबनान
के प्रधानमंत्री नाजिब मिकाती, स्थानीय अधिकारियों एवं अन्य अरब देशीय इस्लामी सहायक
अधिकारियों से मुलाकात करने हेतु दोहा की यात्रा पर हैं ताकि सीरिया के अंदर ही युद्ध
के कारण विस्थापित लोगों के लिए सुरक्षित स्थान तैयार करने के प्रस्ताव को उनके सम्मुख
रख सकें। यह उपाय लेबनान के आर्थिक एवं राजनैतिक मंदी के निवारण में कारगर साबित होगा। संयुक्त
राष्ट्र संघ के आँकड़े के अनुसार लेबनान में शर्णार्थियों की संख्या करीब 812,000 हैं
एवं लेबनान सरकार के अनुसार 1.3 मिलयन है जो लेबानान वासियों की समस्त जनसंख्या का तीसरा
भाग है। सीएनएडब्ल्यू के अनुसार जिन लोगों के पास शरणार्थी शिविर के काग़ज़ात हैं
वे ही शरणार्थियों में रहने के दावेदार हैं अन्यथा दूसरे गैरकानूनी गिने जायेंगे तथा
उनके लिए सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होंगी। विदित हो कि 2 मिलयन सीरियाई शरणार्थियों में
17 साल से कम उम्रवाले बच्चों की संख्या 4 लाख है। शरणार्थियों की मदद, विशेषकर बच्चों
के लिए परमधर्मपीठीय समिति के कोर उनुम की देखरेख में रोम के बंम्बिनो जीसु अस्पताल को
बच्चों की चिकित्सा हेतु उपलब्ध किया गया है तथा कारीतास लेबनान को सीरिया के बच्चों
के स्वास्थ्य सेवा की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।