2013-11-26 14:33:51

फिलिपींस में 7 काथलिक पुरोहितों का अभिषेक


मनीला, मंगलवार, 26 नवम्बर 2013 (उकान): फिलिपींस के लेयते प्रांत स्थित पालो महाधर्मप्रांत में 7 काथलिक पुरोहितों का अभिषेक 8 नवम्बर को सम्पन्न हुआ।
महाधर्मप्रांत के प्रवक्ता फादर अमादेवो अलवेरो ने उका समाचार से कहा, "हम सब कुछ खो चुके हैं किन्तु विश्वास अधिक मजबूत हुआ है। कोई भी कठिनाई, तूफान या टैफून हमें येसु में विश्वास करने से नहीं रोक सकता है और इसे व्यवहार द्वारा प्रकट किया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि समुद्री तूफान हेयान के बावजूद 7 नये पुरोहितों का अभिषेक, लोगों के ईश्वर पर विश्वास का एक ठोस प्रमाण है।
विदित हो कि हाल में आये भीषण समुद्री तूफान के कारण करीब 5000 लोगों की जानें गयीं तथा 11 लाख लोग प्रभावित हुए थे। शहर के गिरजाघरों समेत लगभग 95 प्रतिशत घर तूफान में ध्वस्त हो चुके हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.