2013-11-20 14:53:13

16 अक्तूबर 2013


श्रोताओं के पत्र
पत्र- 10.10.2013
दशहरा का त्योहार आप को ज्योति प्रदान करे। खुशियों के पल की आशा तथा मुस्कान भरे साल का सपना साकार करे। आप तथा आपके परिवार को दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
डॉ. एस. एस. भट्टचार्य, चाइतक लिस्लर्स क्लब अध्यक्ष, नाबोडी पाली, बेल्दा, पश्चिम मेदीना।

पत्र- 10.10.2013
सारा जहाँ है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में।
हम हैं उनके चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ायें श्रद्धा के फूल।
जय माता दी। सभी दोस्तों को दुर्गा पूजा की मंगलकामनाएँ।
डॉ. हेमान्त कुमार, प्रियदर्शनी रेडियो लिसर्न्स क्लब अध्यक्ष, गोराडीह, भागलपुर, बिहार।

पत्र- 13.10.13
11 अक्तूबर को शाम 8 बजे 25 मीटर बैंड पर सामयिक लोकोपचारी चर्चा के तहत परमाणु अप्रसार संधि पर, संयुक्त राष्ट्र संघ के सचिव बान किमून द्वारा विचार और जाति प्रथा के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। जो मुझे काफी रोचक और ज्ञान वर्द्धक लगा। क्योंकि विश्व के 19 करोड़ लोग जाति प्रथा के शिकार हैं जिसमें ज्यादातर लोग दलित हैं आज कल आपके दोनों सभाओं के प्रसारण बिलकुल साफ सुनाई दे रहे हैं। वाटिकन भारती पत्रिका भेज दें।
राजेश कुमार, करनोल, मुजफ्फरपुर, बिहार।

पत्र- 22.9.13
आदरणीय पिता जी आप सभी को प्रभु येसु के नाम में नमस्कार।
गत शुक्रवार १३ सितम्बर को यहाँ के प्रसिद्ध समाज सेवी पूज्यवर पादरी आरी सुसन का निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार रविवार १५ सितम्बर को किया गया। उन के अंतिम विदाई के लिये देश के कोने-कोने से लाखों लोग आये थे। हमारे राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विद्यानन्द राम दयाल, पियर्स मोरिसस।

पत्र 3.8.13
"वॉइस ऑफ हार्ट"
सबसे उत्तम शिक्षक है अनुभव
सबसे उत्तम विद्यार्थी है प्रयत्नशीलता
सबसे उत्तम किताब है जीवन
सबसे उत्तम खेल है कर्तव्य
सबसे उत्तम भोजन है विचार
सबसे उत्तम परिधान है मुस्कान
सबसे उत्तम शरण है सत्य
सबसे उत्तम रिश्ता है प्यार
ईश्वर आपको आशीष दे।
डॉ. हेमान्त कुमार, प्रियदर्शनी रेडियो लिसर्न्स क्लब अध्यक्ष, गोराडीह, भागलपुर, बिहार।








All the contents on this site are copyrighted ©.