2013-11-15 14:15:46

धर्माध्यक्ष सेबास्तियन शाह लाहौर के नये महाधर्माध्यक्ष



वाटिकन सिटी, शुक्रवार 15 नवम्बर, 2013(सेदोक, वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने वृहस्पतिवार 14 नवम्बर को लिये फ्राँसिस्कन धर्माध्यक्ष सेबास्तियन शाह को पाकिस्तान के लाहौर महाधर्मप्राँत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।
धर्माध्यक्ष सेबास्तियन सन् 2009 से लाहौर के सहायक धर्माध्यक्ष रूप में कार्यरत थे। संयोग से वृह्स्पतिवार 14 नवम्बर को धर्माध्यक्ष ने अपना 56वाँ जन्म दिन मनाया।
मालूम हो कि सन् 2011 में ही लाहौर के महाधर्माध्यक्ष लौरेंस सल्धाना के सेवानिवृत्त होने से यह स्थान रिक्त था।
लाहौर महाधर्मप्रांत में फैसलाबाद, इस्लमाबाद-रावलपिन्डी और मुल्तान क्षेत्र आते हैं।
विदित हो धर्माध्यक्ष शाह ने वाटिकन में 7 से 28 अक्तूबर, 2012 में आयोजित धर्माध्यक्षों की तेरहवें महासभा में हिस्सा लिया था। इसकी विषयवस्तु थी ‘ख्रीस्तीय विश्वास का प्रसार के लिये नया सुसमाचार’।
धर्माध्यक्ष सेबास्तिन शाह का जन्म पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में 14 नवम्बर सन् 1957 ईस्वी में हुआ था। आरंभिक पढ़ाई स्थानीय फतिमा हाई स्कूल में, सेमिनरी का प्रशिक्षण कराची और 6 दिसंबर सन् 1991 ईस्वी में लाहौर में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था। उन्हें मनीला के दे लासाल युनिवर्सिटी से ‘गाइडन्स एंड कौंसिलिंग’ में एम. ए, की डिग्री प्राप्त है।
धर्माध्यक्ष शाह को संत पापा फ्राँसिस ने 27 अक्तूबर 2013 को अन्तरधार्मिक वार्ता के बनी परमधर्मपीठीय समिति का सदस्य भी नियुक्त किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.