2013-10-22 12:17:17

काहिराः काहिरा में कॉप्टिक चर्च पर हमला, मृतकों में एक आठ वर्षीय बालिका


काहिरा, 22 अक्टूबर 2013 (एशियान्यूज़): मिस्र की राजधानी काहिरा के निकटवर्ती वार्राक में, रविवार को, माँ मरियम को समर्पित कॉप्टिक काथलिक कलीसिया के एक गिरजाघर पर दो अज्ञात बन्दूकचियों ने गोलियाँ चला दीं जिसमें चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 18 गम्भीर रूप से घायल हो गये। मरनेवालों में एक आठ वर्षीया बालिका भी शामिल है। गिरजाघर में उस समय विवाह समारोह मनाया जानेवाला था।
पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मोरसी के अपस्थ होने के बाद से अर्थात तीन जुलाई के बाद से चरमपंथियों का यह पहला घातक हमला था।
मिस्र की कॉप्टिक काथलिक कलीसिया के प्रवक्ता फादर रफ़ीक ग्राईखे ने एशियान्यूज़ को बताया, "मोटरसाईकिल पर सवार दो बन्दूकची गिरजाघर के प्रवेश द्वार पर पहुँचे तथा उनमें से एक ने विवाह समारोह के लिये एकत्र समुदाय पर अन्धाधुन्ध गोलियाँ चला दी।"
फादर ग्रईखे के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछेक व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई हैं।
गिरजाघर पर रविवार को किये गये हमले की ज़िम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है किन्तु मुसलिम बद्ररहुड से जुड़े हिंसक एवं आतंकवादी दलों पर सन्देह किया जा रहा है।
गोलीचालन के कुछ मिनट पहले ही, हिंसा भड़काने के लिये, कुछ माहों पूर्व गिरफ्तार कुछ इस्लामी नेताओं ने ट्वीटर सन्देश द्वारा गिरजाघरों पर हमले की धमकियाँ दी थी।
फादर ग्राईखे ने बताया कि जुलाई माह से काहिरा तथा अन्य शहरों में इस्लामी चरमपंथी दल प्रदर्शन करते रहे हैं जो प्रायः हिंसक हो उठते हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.