2013-10-17 15:37:46

धर्माध्यक्ष रफाएल मंजले इलाहाबाद के धर्माध्यक्ष नियुक्त


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार 17 अक्तूबर 2013 (वीआर सेदोक): विश्वव्यापी काथलिक कलीसिया के परम धर्मगुरु संत पापा फ्राँसिस ने 17 अक्तूबर को, भारत स्थित वाराणसी के धर्माध्यक्ष रफाएल मंजले को इलाहाबाद धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।
धर्माध्यक्ष रफाएल मंजले का जन्म 7 फरवरी सन 1958 ई. को हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 11 मई सन् 1983 ई. में हुआ तथा 30 अप्रैल सन् 2007 ई. को वे वाराणसी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे। वाराणसी धर्मप्रांत बनारस -गोरखपुर प्रांत से बना है। सन् 1947 ई. में यह इलाहाबाद धर्मप्रांत से अलग हुआ था।
इलाहाबाद धर्मप्रांत आगरा महाधर्मप्रांत के अधीन है। धर्मप्रांत में काथलिकों की संख्या कुल मिलाकर 30,800,000 है। इसकी स्थापना सन् 1886 ई. में हुई थी।










All the contents on this site are copyrighted ©.