2013-10-16 11:57:54

ओडिशाः बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत कार्यों में वृद्धि


ओडिशा, 15 अक्टूबर सन् 2013 (ऊका समाचार): पालिन चक्रवात से प्रभावित ओडिशा में मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों के पक्ष में राहत एवं बचाव कार्यों को सघन कर दिया गया।
विशिष्ट राहत कमिशनर प्रदीप महोपत्रा ने आईएएनएस के पत्रकारों को बताया कि चक्रवात के बाद आई बाढ़ का पानी घटने लगा है तथा राहत कार्यों को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले हेलीकॉप्टरों से खाद्य पैकेट्स गिराये गये थे किन्तु अब स्थल पर पहुँच कर राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि चक्रवात से पहले एक लाख 12 हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। हालांकि टेलेविज़न पर कई लोगों को अभी भी बाढ़ के जल में घरों की छतों पर शरण लेते दर्शाया गया था।
पालिन चक्रवात की प्रचण्ड वायु के बाद शनिवार रात्रि ओडिशा तथा आसपास के राज्यों में इतनी अधिक वर्षा हुई कि कई स्थानों जैसे बालासोर, मयुरभंज, जजपुर तथा भद्रक ज़िलों में बाढ़ का पानी भर गया।
बताया जाता है कि लगभग 10 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.