2013-10-02 12:04:55

गोआः गोआ की कलीसिया द्वारा महात्मा गाँधी के विचारों पर महोत्सव का आयोजन


गोआ, 02 अक्टूबर सन् 2013 (ऊका समाचार): "टाइम्स ऑफ इंडिया" समाचार पत्र के हवाले से ऊका समाचार ने प्रकाशित किया कि गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में, गोआ की कलीसिया ने सम्पूर्ण अक्टूबर माह के दौरान, भारत के पिता तथा सत्य एवं अहिंसा के प्रवर्तक, महात्मा गाँधी के विचारों पर एक महोत्सव का आयोजन किया है।
एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में, गोआ कलीसिया की सामाजिक न्याय एवं शांति परिषद ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व के राजनैतिक एवं सामाजिक आन्दोलनों को प्रभावित करनेवाले, महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों की पुनर्खेज के लिये, गोआ कलीसिया ने, अक्टूबर के पूरे महीने को समर्पित रखने का फैसला किया है।
महोत्सव के दौरान, पणजी के डॉन बॉस्को हाई स्कूल के हॉल में प्रख्यात गांधीवादी विद्वानों द्वारा व्याख्यानों का आयोजन किया गया है।
महोत्सव का उदघाटन, पाँच अक्टूबर को, गोवा, दमन और दीव के महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी फेर्राओ द्वारा किया जाएगा जो इसके मुख्य अतिथि भी होंगे।
प्रकाशित कार्यक्रम के अनुसारः 12 अक्टूबर को, नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यपक अरुण कुमार सुखमय चक्रवर्ती "व्यापार के संचालन, व्यापार और वाणिज्य" पर व्याख्यान करेंगे। 19 अक्टूबर को, साबरमती आश्रम संरक्षण और मेमोरियल ट्रस्ट, अहमदाबाद के निदेशक त्रिदीप सुहरूद "गांधी जी के मौलिक सिद्धांत और सत्याग्रह की प्रतिबद्धता" विषय पर व्याख्यान करेंगे। 26 अक्टूबर को गुजरात विद्यापीठ के उप कुलपति, सुदर्शन आयंगर द्वारा "शिक्षा पर गांधीजी के विचार" व्यक्त किये जायेंगे तथा 09 नवम्बर को सांसद मणिशंकर अय्यर "पंचायती राज पर गांधीजी की दृष्चि" विषय पर व्याख्यान देंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.