2013-09-25 12:02:00

वाटिकन सिटीः परमधर्मपीठीय समिति महिला प्रतिष्ठा पर करेगी शिविर का आयोजन


वाटिकन सिटी, 25 सितम्बर सन् 2013(सेदोक): रोम में आगामी 10-11 अक्टूबर को महिलाओं की प्रतिष्ठा पर एक शिविर का आयोजन किया गया है।
लोकधर्मियों की प्रेरिताई हेतु गठित वाटिकन स्थित परमधर्मपीठीय समिति ने घोषणा की कि महिलाओं की प्रतिष्ठा पर प्रकाशित धन्य सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय के विश्व पत्र "मूलियेरिस दिगनितातुम" की प्रकाशना की 25 वीँ वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा था। शिविर का शीर्षक हैः "ईश्वर मानव प्राणियों को महिलाओं के सिपुर्द करते हैं।"
सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय का उक्त विश्व पत्र कलीसिया एवं समाज में महिलाओं की केन्द्रीय भूमिका, उनकी मान मर्यादा तथा नारी जाति की बुलाहट को प्रकाशित करता है।
अक्टूबर माह के लिये निर्धारित शिविर में इस तथ्य का अवलोकन किया जायेगा कि इतिहास के अन्तराल में आये परिवर्तनों की पृष्टभूमि में महिलाओं की क्या भूमिका रही है तथा वर्तमान जगत के सांस्कृतिक संकट के फलस्वरूप महिलाओं की प्रतिष्ठा पर क्या प्रभाव पड़े हैं।
परमधर्मपीठीय समिति की घोषणा के अनुसार, इसके अतिरिक्त प्रेम, न्याय एवं शांति की संस्कृति के विकास में महिलाओं की क्या भूमिका हो सकती है? इस प्रश्न पर विचारों का आदान प्रदान किया जायेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.