2013-08-10 15:58:50

नाईटस ऑफ कोलम्बस संस्था को संत पापा का संदेश


वाटिकन सिटी, शनिवार, 10 अगस्त 2013 (सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने नाईटस ऑफ कोलम्बस संस्था को, काथलिकों की बुलाहट: प्रकृति की रक्षा, प्रकृति में निहित ईश्वरीय योजना की रक्षा एवं मानव तथा पर्यावरण की रक्षा हेतु, महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आहवान किया है।
वाटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल तर्चिसियो बेर्तोने ने संदेश प्रेषित संस्था के सर्वोच्च अधिकारी कर्ल अंदरसन को संत पापा यह संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि संत पापा ने, काथलिक भाईचारा के हित 1.8 लाख सदस्यों के संगठन की उदारता पूर्ण सेवा के लिए उनकी सराहना करते एवं विश्वास की रक्षा करने का प्रोत्साहन देते हुए उन्हें विवाह एवं परिवार की वास्तविक प्रकृति का साक्ष्य देने, मानव जीवन की गरिमा तथा मानव यौन की पवित्रता एवं सुन्दरता को बनाये रखने के लिए प्रोत्साहन दिया।
उन्होंने कहा, "सांस्कृतिक एवं सामाजिक परिवर्तन में तेज रफ्तार के दौर से गुजर रहे युग में
लोग ईश्वर प्रदत्त उपहार; सुसमाचार के द्वारा नैतिक सच्चाई की शिक्षा को दृढ़ एवं सुरक्षित रखने तथा सही तर्क की रक्षा में असफल न हो जाए। क्योंकि यह नैतिक एवं सुव्यवस्थित समाज का आधार है।
संत पापा ने संस्था को धार्मिक स्वतंत्रता संघ रुप में जनता के बीच स्पष्ट साक्ष्य एवं सामाजिक जीवन में अपनी गहन प्रतिबद्धता द्वारा उत्तरदायित्व के निर्वाहन में विश्वासियों के अधिकार एवं कर्तव्यों की रक्षा के लिए उनकी सराहना की।
मालूम हो कि सन् 1882 ई. में स्थापित नाईट्स ऑफ कोलम्बस संस्था के समर्पण का आधार उदार सेवा है। संस्था में करीब 1.8 लाख सदस्य हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.