2013-08-02 12:36:41

नई दिल्लीः घरेलु कामगारों ने की अपने अधिकारों के लिये उपयुक्त कानून की मांग


नई दिल्ली, 02 अगस्त सन् 2013 (ऊका समाचार): नई दिल्ली में, गुरुवार, पहली अगस्त को, भारत के 14 राज्यों के लगभग दो हज़ार घरेलु कामगारों ने विरोध प्रदर्शन कर अपने अधिकारों के सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा के लिये उपयुक्त कानून की मांग की।
नेशनल प्लेटफ्रार्म फॉर डोमेस्टिक वर्कर्स (एनपीडीडब्ल्यू) के नेतृत्व में प्रदर्शन का आयोजन किया गया था जो भारत के 17 घरेलू कामगार संगठनों का नेतृत्व करता है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा केन्द्रीय श्रम मंत्री मालिकार्जुन खर्ज़ के समक्ष ज्ञापिकाएँ प्रस्तुत कर आग्रह किया कि एक व्यापक कानून द्वारा वे घरेलू कामगारों को श्रम कानूनों के दायरे में लायें तथा प्रावधानों के कार्यान्वयन एवं निगरानी हेतु एक त्रिपक्षीय बोर्ड की स्थापना करें।
भारतीय समाजवादी पार्टी के महासचिव डी. राजा ने कहा, "इस देश में घरेलू कामगारों की स्थिति अत्यधिक दयनीय है।" उन्होंने कहा कि इन कामगारों के बीच, न्यूनतम मज़दूरी, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा का नितान्त अभाव बना हुआ है।








All the contents on this site are copyrighted ©.