2013-07-17 11:46:07

गोआः फ्रेंच भाषा में नौरोज़ी विनती होगी शुरु


गोआ, 17 जुलाई सन् 2013 (ऊका समाचार): प्राचीन गोआ स्थित बोम येज़ूस महागिरजाघर में सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर के आदर में नौरोज़ी विनती अब फ्रेंच भाषा में भी शुरु की जा रही है।
सन् 2011 में आरम्भ स्पानी और पुर्तगाली भाषाओं में नौरोज़ी विनती की सफलता के बाद अब महागिरजाघर के धर्माधिकारी फ्रेंच भाषा में नौरोज़ी विनती शुरु करने की योजना बना रहे हैं।
महागिरजाघर के प्रधान पुरोहित फादर सावियो बेरोटो ने कहा कि गोआ में आनेवाले पर्यटक एवं तीर्थयात्रियों ने स्पानी और पुर्तगाली भाषाओं में प्रार्थना का स्वागत किया है और अब वे फ्रेंच में भी इसे आरम्भ करना चाहते हैं।
तीन दिसम्बर को सन्त फ्रांसिस ज़ेवियर का पर्व दिवस मनाया जाता है। इससे नौ दिन पूर्व नौरोज़ी प्रार्थना होती है जो अँग्रेज़ी, कोंकानी, मराठी, हिन्दी, मलयालम, तमिल एवं कन्नड़ के साथ साथ स्पानी एवं पुर्तगाली भाषाओं में भी अर्पित की जाती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.