2013-07-10 12:49:03

बैंगलोरः भारतीय सामाजिक संस्थान की स्वर्ण जयन्ती


बैंगलोर, 10 जुलाई सन् 2013 (ऊका समाचार): काथलिक कलीसिया द्वारा संचालित भारतीय सामाजिक संस्थान (आईएसआई) की बैंगलोर शाखा इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयन्ती मना रहा है।
कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हेमवती नागमोहन दास 12 जुलाई को एक वर्ष तक चलनेवाले समारोहों का उदघाटन करेंगे।
मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सेतलवाद इस अवसर पर "संवैधानिक सिद्धांतों बनाम अधिकांशवाद" विषय पर सातवाँ फोल्कन स्मारक व्याख्यान जारी करेंगे।
स्वर्ण जयंती समारोह में पूर्व छात्रों की बैठकें, आईएसआई-बी के इतिहास पर एक पुस्तक का प्रकाशन, एक राष्ट्रीय संगोष्ठी, एक शोध अध्ययन, साल के एक कार्यकर्ता के लिए फोल्कन मेमोरियल पुरस्कार की स्थापना, एक वृत्तचित्र का निर्माण तथा एक डिप्लोमा कोर्स आरम्भ करना शामिल है।
भारतीय सामाजिक संस्थान की स्थापना येसु धर्मसमाजी पुरोहित फादर हेनरी फोल्कन द्वारा की गई थी। सन् 1963 में, एक प्रशिक्षण केन्द्र रूप में इसे दिल्ली में स्थापित किया गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.