2013-06-12 11:51:12

वाटिकन सिटीः 11 एवं 12 जून 2013 को सन्त पापा ने किया ट्वीट


वाटिकन सिटी, 12 जून सन् 2013 (सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने 11 एवं 12 जून को किये अपने ट्वीटस पर एकात्मता का आह्वान किया तथा कहा कि नैतिक एवं भौतिक निर्धनता ईश्वर के बहिष्कार का परिणाम है।
इताली, अँग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, स्पानी, पुर्तगाली, अरबी, पोलिश एवं लैटिन भाषाओं में 11 जून के ट्वीट पर सन्त पापा फ्राँसिस ने लिखाः एकात्मता से हम भयभीय न होवें; बल्कि जो कुछ हम हैं और जो हमारे पास है उसे ईश्वर के लिये उपलभ्य बनायें।"
12 जून के ट्वीट पर सन्त पापा ने लिखाः "ईश्वर के बहिष्कार के परिणामस्वरूप आज हमें कितने प्रकार की नैतिक एवं भौतिक निर्धनता का सामना करना पड़ना रहा है।"








All the contents on this site are copyrighted ©.