2013-05-31 12:32:36

निकोबारः निकोबार द्वीप समूह विश्व का प्रारक्षित जीवमण्डल घोषित


निकोबार, 31 मई सनव् 2013 (ऊका समाचार): संयुक्त राष्ट्र संघीय शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति सम्बन्धी संगठन यूनेस्को ने निकोबार द्वीप समूह को विश्व का प्रारक्षित जीवमण्डल घोषित कर दिया है।
ग़ौरतलब है कि भारत स्थित निकोबार द्वीप श्रृंखला 1800 पशु प्रजातियों तथा विश्व की सर्वाधिक लुप्तप्राय जनजातियों में से कुछ का निवास स्थान है।
स्थानीय समुदायों के प्रयासों के आधार पर धारणीय विकास को प्रोत्साहित करने के लिये निर्मित कार्यक्रमों के तहत यूनेस्को के सदस्य राष्ट्र प्रारक्षित स्थलों की पहचान करते हैं। इस प्रकार के प्रारक्षित स्थल 117 राष्ट्रों में विद्यमान हैं। भारत के नौ प्राकृतिक स्थलों को प्रारक्षित जीवमण्डल की श्रेणी में रखा गया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.