2013-05-31 16:58:52

22 मई 2013


श्रोताओं के पत्र


पत्र - 28.4.2013
बिहार स्थित भागलपुर से प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार।
जय मसीह की, परम सम्मान के साथ सूचित करना है कि आपके द्वारा भेजी जा रही ई समाचार प्रतिदिन प्राप्त हो रहा है। ई समाचार प्राप्त कर सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है तथा आत्मिक शांति का एहसास होता है। वाटिकन रेडियो की ओर से किये जा रहे इस महान कार्य के लिए धन्यवाद। आपके सभी रेडियो प्रोग्राम अच्छे होते हैं। खुशी की बात है कि आप आज तक शिकायत का कोई मौका नहीं दिये हैं। प्रभु आपको आशीष दे।

पत्र- 30.4 2013
सेंट पियेर मोरिशस से विद्यानंद रामदयाल सेंट पियेर मोरिशस से विद्यानंद रामदयाल।
आदरणीय पिताजी, प्रभु येसु के नाम में आपको हार्दिक नमस्कार।
संत पापा फ्रांसिस ने गत सप्ताह बंगला देश में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी हार्दिक श्रदांजलि अर्पित की। हमारे संत पापा फ्रांसिस पूरे दुनिया के लिए है। उनके चरणों में मेरा शत्-शत् नमन।

पत्र - 27.4.2013
बिहार स्थित भागलपुर से प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार।
वन, धरती और पानी हैं हमारी निशानी।
हम इनके रखवाले, करनी है प्रयास बचाने की।
बिन पानी, होगी बड़ी परेशानी।
छाया न पाओगे, न पाओगे तुम पानी।
वनों का दोहन करोगे, होगी बड़ी परेशानी।
धरती विरान सी पाओगे, कहाँ से लाओगे पानी।
वनों का दोहन करोगे, होगी बड़ी परेशानी।

पत्र- मधुबनी के हयसार गाँव से निशांत कुमार गौरव।
जय मसीह की, सप्रेम नमस्कार।
मैं वाटिकन रेडियो का नया श्रोता हूँ। आपके सभी कार्यक्रम काफी अच्छे, ज्ञानवर्द्धक और सूचनाप्रद लगते हैं। मैं हमेशा आपसे जुड़ा रहना चाहता हूँ। अतः कृपया हमारे पते पर सामग्री भेजने की कृपा करें।
पत्र- 28.4.2013
बिहार स्थित भागलपुर से प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार 28 अप्रैल के पत्र में लिखते हैं-

जय मसीह की,
खुशी के साथ सूचित करना है कि 24 अप्रैल को सुबह की सभा में फा. जस्टिन तिरकी द्वारा "कलीसियाई दस्तावेज" बहुत अच्छा लगा क्योंकि इसमें बताया गया कि हर प्राणी मुक्ति चाहता है। विश्वास मुक्ति प्राप्ति का सशक्त साधन है, विश्वास ईश्वर की तरफ से दिया हुआ अनुपम वरदान है। सभी धर्म इसी बात की शिक्षा देते हैं। ये हमें बताते हैं कि विश्वास करने से हमारा जीवन अर्थपूर्ण हो जायेगा है और हम ईश्वर तक पहुँच जायेंगे। हमें परम आनन्द मिलेगा। विश्वास हमारी आंतरिक ताकत है। विश्वास से हमारे भय दूर हो जाते हैं। विश्वास से हमें आंतरिक रोशनी प्राप्त होती है। विश्वास दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। ईश्वर आपको आशीष दे।

पत्र- 27.04. 2013
बिहार स्थित बांका करंजा के उषा रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष जय कृष्ण कुमार
प्रभु येसु के नाम पर सादर प्रणाम,
2 फरवरी 2013 को प्रसारित सायंकालीन प्रसारण सुना, कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। ‘मासिक प्रार्थना मनोरथ, रविवारीय आराधना चिंतन एवं भक्ति गीत’ "मैं तुम्हारा साथ न छोड़ूँगा" बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम में "बुढ़िया की कहानी" द्वारा हमें द्वेष ईष्या और क्रोध के दुष्परिणामों को समझाया गया। वाकई क्रोध में इंसान कभी-कभी कीमती चीजें खो देता है जो पुनः मिल पाना सम्भव नहीं होता। बाइबल का कथन ‘नबियों का अपने देश में कोई आदर नहीं होता’, यह बिलकुल सच है। लेकिन आज नहीं तो कल हमें मूल्यवान चीजों की कीमत समझनी ही पड़ेगी।
पत्र - 28.4.2013
बिहार स्थित भागलपुर से प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार।
व्यापार क्या है ?
पापा - मैं चाहता हूँ कि तुम मेरे पसंद की लड़की से शादी करो।
सोम- नहीं।
पापा- लड़की बिल गेट की बेटी है। (पापा बिल गेट के पास जाता है।)
बेटा- तक ठीक है।
पापा- मैं चाहता हूँ कि तुम्हारी बेटी मेरा बेटा से शादी करे।
बिल गेट - नहीं।
पापा- मेरा बेटा वॉल्ड बैंक का सीएओ है।
बिल गेट- तक ठीक है। (पापा वॉल्ड बैंक के अध्यक्ष के पास जाता है।)
पापा- मेरे बेटे को बैंक में सीएओ के पद पर नियुक्त कर लीजिए।
अध्यक्ष- नहीं।
पापा - वह बिल गेट का दमाद है।
अध्यक्ष- तब ठीक है।
यही व्यापार है।








All the contents on this site are copyrighted ©.