2013-05-28 11:01:44

प्रेरक मोतीः मेन्थोन के सन्त बर्नार्ड (सन् 923 ई. -1008 ई.)
(28 मई)


वाटिकन सिटी, 28 मई सन् 2013:

मेन्थोन के बर्नार्ड का जन्म, 10 वीं शताब्दी में, इटली के एक कुलीन और धन सम्पन्न परिवार में हुआ था। पिता द्वारा प्रस्तावित विवाह से इनकार कर बर्नार्ड ने अपना जीवन ईश्वर एवं पड़ोसी की सेवा में व्यतीत करने का मन बना लिया था। उन्होंने कई स्कूलों एवं अस्पतालों की स्थापना की किन्तु उन्हें विशेष रूप से पर्वतीय शरणस्थलों के निर्माण हेतु याद किया जाता है। इटली के आल्प्स पर्वतों पर उन्होंने कई शरणस्थल बनवाये थे ताकि पर्वतारोहियों की सहायता की जा सके। इसीलिये बर्नार्ड को पर्वतारोहियों एवं पहाड़ों में जीवन यापन करनेवालों के संरक्षक सन्त कहा जाता है। मेन्थोन के सन्त बर्नार्ड का पर्व 28 मई को मनाया जाता है।


चिन्तनः भाई और पड़ोसी की सेवा को समर्पित रहकर हम भी अपने विश्वास के साक्षी बनें।










All the contents on this site are copyrighted ©.