2013-05-04 11:33:46

ऑकलैंड धर्मप्राँत को मिला एक जेस्विट धर्माध्यक्ष


वाटिकन सिटी, शनिवार 4 मई, 2013 (सीएनए) संत पापा फ्राँसिस ने जेस्विट फादर मिखाएल सी.बारबेर को कैलिफोर्निया के ऑकलैंड धर्मप्राँत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।
धर्माध्यक्ष नियुक्त फादर बारबेर ब्रिटोन मास में अवस्थित सेंट जोन्स सेमिनरी में आध्यात्मिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक हैं।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने इस नियुक्ति की घोषणा 3 मई शुक्रवार की और बताया कि फादर मिखाएल बारबेर महाधर्माध्यक्ष साल्वातोरे कोरदिलियोने के उत्तराधिकारी होंगे जिन्हें सान फ्राँसिसको महाधर्मप्राँत का महाधर्माध्यक्ष बना दिया गया है।

फादर मिखाएल सन् 1973 ईस्वी में येसु धर्मसंघ में प्रवेश किया और सन् 1985 ईस्वी में पुरोहित अभिषिक्त हुए।

59 वर्षीय धर्माध्यक्ष नियुक्त फादर मिखाएल ने विभिन्न क्षेत्रों में कलीसिया की सेवा की है जिसमें पश्चिमी सामोवा में मिशनरी, पोन्तिफिकल ग्रेगोरियन युनिवर्सिटी में सहायक अध्यापक, ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी में ट्यूटर और यूएस नेवी रिजर्व में चैपलिन की सेवा प्रमुख है।

फादर मिखाएल अंग्रेज़ी, इताली, स्पानी और लैटिन भाषाओं के ज्ञाता है।









All the contents on this site are copyrighted ©.