2013-05-03 13:29:27

फादर जोय मन्नाथ सी आर आई के नये अध्यक्ष नियुक्त


नई दिल्ली, शुक्रवार 3 मई 2013 ( उकान): नई दिल्ली स्थित भारतीय काथलिक धर्मसमाजी एवं धर्मसंघीय सम्बधी सम्मेलन (सीआरआई) ने साईलिशियन धर्मसमाजी पुरोहित फादर जोय मन्नाथ को सम्मेलन का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।





बैंगलोर में 25 अप्रैल को 30 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा में फादर जोय मन्नाथ को अगले चार वर्षों के लिए सम्मेलन का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे 24 मई से अपना पद भार संभालेंगे।

फादर मन्नाथ भारत के काथलिकों के बीच अपने काथलिक प्रकाशनों में अपने अभिलेखों के कारण काफी लोकप्रिय व्यक्ति हैं। वे अनीमेशन प्रोग्राम और परामर्शक के रुप में भी जाने जाते हैं।

उन्होंने कई वर्षो तक पूनामली सेमनरी में अपनी सेवा दीं हैं तथा मद्रास विश्वविद्यालय में प्राध्यापक का काम भी किया है।
भारतीय धर्मसंघीय सम्मेलन का कार्यालय नई दिल्ली में है जहाँ से सीआरआई अध्यक्ष, सीआरआई के प्रशासन और कार्यक्रमों का संचालन करते हैं। उनके साथ एक कार्यकारिणी समिति होती है जो विभिन्न प्रकार के कार्यों में दक्ष होती तथा अध्यक्ष की सहायता करती है।
इस समय समिति के सदस्य; पवित्र आत्मा को समर्पित धर्मसंघ की सिस्टर करुणा, संत पौल धर्मसंघ को समर्पित सिस्टर क्लौदेत्त मीरानदा और येसु समाजी फादर जोस थाचिल एवं मर्सी लुक हैं।
सीआरआई 13 प्रदेशीय ईकाइयों तथा 160 क्षेत्रिय ईकाइयों से जुड़ है जो देश के विभिन्न धर्मप्रांतों के अंतर्गत आते हैं।
फादर जोय मन्नाथ के पूर्व गाब्रिएल ब्रदर मनी मेक्कुनेल सीआरआई के अध्यक्ष थे। इस सी आर आई सम्मेलन में लगभग 130,000 धर्मसमाजी एवं धर्मसंघी हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.