2013-04-24 10:34:34

म्यानमारः म्यानमार से प्रतिबन्ध हटाने पर यूरोपीय संघ में सहमति


म्यानमार, 24 अप्रैल सन् 2013 (सीएनए): यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने म्यानमार पर लगे आर्थिक प्रतिबन्धों को हटाने पर सहमति व्यक्त की है। हालांकि मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि म्यानमार में अभी भी अल्पसंख्यक रोहिंगिया मुसलमानों के विरुद्ध भेदभाव जारी है।
यूरोपीय संघ में विदेशी मामलों की वरिष्ठ अधिकारी कैथरीन एशटन ने कहा कि म्यानमार से आर्थिक प्रतिबन्धों को हटाना तथा शस्त्रों को छोड़कर, सभी अन्य पदार्थों के व्यापार को पुनः आरम्भ करना म्यानमार के लोकतांत्रिक पारगमन को सुलभ बनायेगा।
एक वकत्व में उन्होंने कहा, "लोग प्रजातंत्रवाद, शांति एवं समृद्धता की कामना कर रहे हैं। वे इसके योग्य हैं। उनकी यात्रा आरम्भ हो गई है और हम उनके साथ साथ चलना चाहते हैं।"
विगत वर्षों में म्यानमार की सैन्य सरकार पर प्रतिबन्धों का आह्वान करनेवाली विपक्षी नेता आऊन सांग सूकी की पार्टी ने भी यूरोपीय संघ द्वारा आर्थिक प्रतिबन्धों को हटाये जाने का स्वागत किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.