2013-04-09 12:29:15

आलापूज़ा: केरल में गिरजाघर के ध्वस्त होने पर एक की मौत


आलापूज़ा, 09 अप्रैल सन् 2013 (ऊका समाचार): केरल में आलापूज़ा के निकटवर्ती आरूर में, सोमवार को, एक निर्माणाधीन गिरजाघर के ध्वस्त होने जाने से एक श्रमिक की मौत हो गई।
पुलिस तथा दमकल कर्मियों द्वारा मंगलवार तक राहत कार्य जारी रहा तथा घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
आरूर के सन्त अगस्टीन पल्ली का निर्माणाधीन गिरजाघर, छत निर्माण के बीच, धराशायी हो गया। दुर्घटना के समय 20 श्रमिक गिरजाघर में काम कर रहे थे।
बिहार राज्य के एक प्रवासी श्रमिक विश्वनाथ प्रसाद की तत्काल मृत्यु हो गई। एक व्यक्ति को गिरजाघर के मलबे से एक दिन बाद निकाला गया। लगभग 12 घायलों को एरनाकुलम के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मलायाला मनोरमा समाचार पत्र के अनुसार बिजली कौंधने के कुछ देर बाद निर्माणाधीन गिरजाघर की छत टूट गई तथा श्रमिक मलबे में दब गये। निकटवर्ती पुराने गिरजाघर में प्रार्थना करते पल्लीवासी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुँचे।








All the contents on this site are copyrighted ©.