2013-03-08 12:58:06

वॉशिंगटनः महिलाओं के सम्मान में तैयार गीत में 25 महिला कलाकार


वॉशिंगटन, 08 मार्च सन् 2013 (पीटीआई): महिलाओं के सम्मान में तैयार संयुक्त राष्ट्र के गीत 'वन वुमन' में विश्व के 20 देशों की 25 महिला कलाकार हिस्सा ले रही हैं। इस गीत में अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी दिखेंगी।

सम्पूर्ण विश्व की महिलाओं के सम्मान में तैयार इस गीत को, शुक्रवार, आठ मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस गीत में महिलाओं के प्रति मानसिकता को बदलने का आह्वान किया गया है और साथ ही देश और समाज में अद्वितीय योगदान देने वाली महिलाओं के धैर्य और साहस का सराहना की गई है।

2011 में संयुक्त राष्ट्र संघ में लिंग समानता एवं महिला सशक्तिकरण इकाई "यूएन वुमन" के गठन के समय संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभागार में इस गीत को प्रदर्शित किया गया था।












All the contents on this site are copyrighted ©.