मोनाको की शाही दम्पति वाटिकन प्रेरितिक प्रासाद में
वाटिकन सिटी, 14 जनवरी, 2013(वीआर, अंग्रेज़ी) मोनाको के राजकुमार प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय
और राजकुमारी चारलेन ने शनिवार 12 जनवरी को वाटिकन प्रेरितिक प्रासाद में संत पापा बेनेदिक्त
सोलहवें से मुलाक़ात की।
विदित हो कि 55 वर्ष पूर्व 1957 ईस्वी में मोनाको के
प्रिंस रायनियेर और राजकुमारी ग्रेस ने सन् तत्कालीन संत पापा पीयुस दसवें से मुलाक़ात
की थी।
वाटिकन प्रेस कार्यालय के अनुसार मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट और राजकुमारी
चारलेन की संत पापा से मुलाक़ात बहुत महत्वपूर्ण थी।
राजकुमार ने मोनाको में
काथलिक कलीसिया के योगदान के लिये संत पापा के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखलायी। अन्य बातें
जिनकी चर्चा वार्ता के दौरान की गयीं वे थीं - लोगों का सामाजिक जीवन और कुछ अन्तरराष्ट्रीय
मुद्दे जैसे - प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग और पर्यावरण।
राजशाही दम्पति ने संत
पापा के लिये एक किताब भेंट की जिसमें उनके पुरखे कार्डिनल जेरोम ग्रिमाल्डी के बारे
में लिखी गयी है। कार्डिनल जेरोम ने 16-17 सदी में कलीसिया के लिये अपना योगदान दिया
था।
संत पापा ने भी मोनाको की दम्पति को ‘सानग्विन्या’ या लाल पेंसिल से बनायी
गयी संत पेत्रुस बसिलिका की तस्वीर भेंट की।