2013-01-07 20:45:32

रोज रोजरी करने वाले 80 हज़ार लोगों की सूची संत पापा को भेंट


बोस्टन, 7 जनवरी, 2013 (सीएनए) बोस्टन धर्मप्रांत के फादर जोन फालेन ने उन 80 हज़ार लोगों नाम संत पापा को सौंपे जिन्होंने रोज़ दिन रोजरी माला प्रार्थना करने का करार किया है।

फादर जोन मसाचुसेट के होली क्रॉस फैमिली मिनिस्टरी के अध्यक्ष हैं। फादर फालेन ने कहा कि संत पापा को 80 हज़ार रोजरी करने वालों की सूची देने का पल बिल्कुल ही अनोखा था।

फादर ने कहा कि उस सूची में कई लोग भारत और बाँगला देश के हैं जिनकी भाषाओं के बारे में भी वे नहीं जानते हैं।

विदित हो कि मिनिस्टरी ऑफ हॉली क्रॉस फामिली मिनिस्टरीस ने वर्ष 2012 में ‘फामिली रोजरी’ या पारिवारिक रोजरी के 70 साल पूरे किये।

पारिवारिक रोजरी के 70वीं सालगिरह में समिति के सदस्यों ने एक अभियान चलाया था जिसके तहत् विश्व के उन ख्रीस्तीयों के नाम जमा किये गये जो परिवार में रोजरी प्रार्थना करते हैं।

विदित हो कि ईश्वर के सेवक फादर पेतोन ने इस फामिली रोजरी की संस्थाना सन् 1942 ईस्वी में की थी। फादर पेतोन को ‘रोजरी प्रीस्ट’ (रोजरी फादर) के रूप में जाना जाता है।

फादर पेतोन अमेरिका में 21वीं सदी के उन प्रभावकारी पुरोहितों के रूप में याद किये जाते हैं जिन्होंने सुसमाचार प्रचार के लिये रडियो, सिनेमा, टेलेविज़न और बिलबोर्ड आदि का उपयोग किया था।

‘हॉली क्रॉस फैमिली मिनिस्टरी’ में 30 धर्मसमाजी और करीब 125 लोकधर्मी अपना योगदान दे रहे हैं। इस मिनिस्टरी ने 17 देशों में अपने कार्यालय खोले हैं और उन सबों को रोजरी उपलब्ध कराते हैं जो इसके लिये निवेदन करते हैं।

70 वर्षों के अपने परिवार रोजरी अभियान में इन्होंने 20 मिलियन रोजरियों का वितरण किया है।












All the contents on this site are copyrighted ©.