2013-01-02 17:57:15

बुधवार 2 जनवरी 2013


यदि आप अवसादग्रस्त हैं तो आप भूतकाल में जी रहे हैं। यदि आप चिंतित हैं तो आप भविष्यत् काल में जी रहे हैं। यदि आपका मन और दिल में शांति है तो आप वर्तमाम में जी रहे हैं। ईश्वर आपको आशीष दें। (ई मेल 14 दिसम्बर)

रेडियो वाटिकन क्या है ? इक रास्ता है दिल की बात बताने का। इक ज़रिया है अपनी याद दिलाने का। इक साथी है गम भुलाने का। इक नया तरीका है बिन मिले रिश्ते निभाने का।( ई मेल 16 दिसम्बर)

मुस्कान बनाये रखें, आँसू छोड़ दें। खुशी के बारे में सोचें भय को भूल जायैं। हँसी को कायम रखें गम को जाने दें। खुश रहें क्योंकि यह नया साल है। मेरी क्रिसमस एंड हैप्पी न्यू ईयर 2013
(ई मेल 17 दिसम्बर)

डा. हेमंत कुमार अध्यक्ष प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब गोराडीह भागलपुर बिहार

आप सभी को येसु के नाम में मेरा नमस्कार । वाटिकन रेडियो परिवार को क्रिसमस और नया साल 2013 की हार्दिक शुभकामना। आप को यह जानकर ख़ुशी होगी मेरा बेटा प्रकाश रामदयाल आपसे मिलने २४ दिसम्बर को टोक्यो, जापान से रोम आ रहे हैं। मेरा लड़का पिछले ५ वर्षों से विदेशों में कार्यरत है। उन्होंने 4 साल फिलिपीन्स की राजधानी मनीला में काम किया तथा अभी जापान में इंजीनियर है। ( ई मेल 19 दिसम्बर)
विद्यानंद रामदयाल सेंट पियेर मोरिशस

आप कैसे हैं हम कुशल हैं। आपको सूचित करना है कि 30 दिसम्बर को मेरा 39 वाँ जन्मदिवस है। मैं चाहता हूँ कि इस खुशी में आप शामिल होने के लिए आयें। मेरी आशा है कि हमारी मित्रता हमेशा बनी रहेगी। मैं जानता हूँ कि वाटिकन रेडियो मेरा बेस्ट फ्रेंड है। ( ई मेल 15 दिसम्बर)
दीवान रफीकुल इस्लाम फ्रेंडस रेडियो क्लब नुआगाँव पतालिर मोंड़ नुआगाँव बांग्लादेश


आप सब को नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें. काव्य की कुछ पंक्तियाँ आप सब को समर्पित कर रहा हूँ कृपया स्वीकार करें. नववर्ष मंगलमय हो !
नव वर्ष की नूतन सुबह का नव्य सूरज
अपनी रेशमी किरणों के सतरंगी आँचल में
बांधकर लाए ढेर सारी खुशियाँ , उमंग और प्यार ...
और बिखेर जाए आप सबके जीवन में
ताकि आप सपरिवार स्वस्थ एवं सकुशल रहकर
आनंद से सराबोर रहें आजीवन ! ( ई मेल 22 दिसम्बर)
राम कुमार नीरज बदरपुर नई दिल्ली








All the contents on this site are copyrighted ©.